संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन ने पूर्व वित्त मंत्री गिरधारी लाल डोगरा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने हीरानगर रेलवे स्टेशन का नाम गिरधारी लाल डोगरा के नाम पर रखने की मांग भी की। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि गिरधारी लाल डोगरा की राजनीतिक छवि इस कदर साफ है कि आज भी देश के बड़े-बड़े नेता उन्हें याद करते हैं। कुछ वर्ष पहले खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने कहा इस महान नेता को हीरानगर और प्रदेश के लोग कभी नहीं भूल सकते हैं। इसलिए हमने करीब 15 वर्ष पहले हीरानगर रेलवे स्टेशन का नाम उनके नाम पर रखने की मांग की थी, जिसके लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। अगर यह मांग पूरी होती है तो गिरधारी लाल डोगरा को यह एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।