फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हादसों की सड़क बनी ओल्ड सांबा-कठुआ मार्ग

Sat, 30 Sep 2023 05:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारी वाहनों के आवागमन से सड़क पर हो गए हैं गड्ढे ही गड्ढे, आए दि हो रहे हादसे
विज्ञापन

तरनाह पुल के धंसने के बाद से हाईवे की ट्रफिक इसी मार्ग से गुजर रही


संवाद न्यूज एजेंसी


हीरानगर। ओल्ड सांबा-कठुआ मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। सुगम यातायात के लिए बनाई गई यह सड़क हादसों की सड़क बन गई है। करीब 72 दिन पहले चड़वाल के नजदीक तरनाह नाले पर बने पुल के धंसने से हाईवे बंद होने पर यातायात को ओल्ड सांबा-कठुआ सड़क पर परिवर्तित किया गया है। ऐसे में हाईवे के ट्रैफिक का बोझ उठाते-उठाते यह सड़क अब दम तोड़ने लगी है।
बता दें कि छोटे हल्के वाहन और यात्री बसें अब तरनाह पुल के नजदीक बने वैकल्पिक मार्ग से गुजर रही हैं, लेकिन बड़े माल वाहक अभी भी ओल्ड सांबा-कठुआ सड़क से आवागमन कर रहे हैं। ऐसे में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं जो हादसों और वाहनों के क्षतिग्रस्त होने का कारण बन रहे हैं। इसी के साथ टूटी सड़क से उठने वाली धूल सड़क के किनारे बसे दुकानदारों को भी परेशान कर रही है। पहले भी लोग कई बार इस सड़क की मरम्मत का काम करने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं लोगों ने मांग की है कि जल्द तरनाह पुल की मरम्मत कर सभी वाहनों की आवाजाही हाईवे से शुरू की जाए। लोगों ने कहा समय रहते सड़क की मरम्मत का काम साथ-साथ नहीं किया गया तो आने वाले कुछ दिनों में यह सड़क किसी भी छोटे-बड़े वाहन के चलने लायक नहीं बचेगी।
विज्ञापन

-
यह सड़क हाईवे का बोझ ढोने के लिए सक्षम नहीं है लेकिन पुल धंसने के बाद प्रदेश में आने-जाने वाले वाहनों के लिए और कोई रास्ता भी नहीं था। इसलिए हाईवे का यातायात इस पर परिवर्तित किया गया। हाईवे की ट्रैफिक शुरू होते ही सप्ताह भर में ही इस सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया अभी तक पुल की मरम्मत का काम शुरू नहीं कर पाई है। इससे सड़क टूटती ही जा रही है। - राकेश शर्मा, पूर्व सरपंच चकड़ा
विज्ञापन

पहले ही पुल टूटने से हाईवे बंद हुए ढाई महीने हो चुके हैं लेकिन अब अथॉरिटी ने इसकी मरम्मत का काम पूरा करने के लिए फरवरी तक का समय दिया है। इससे यह लगता है कि अथॉरिटी इस कार्य को लेकर गंभीर नहीं है। मरम्मत का काम समय पर शुरू हो तो निश्चित रूप से खत्म भी जल्द होगा लेकिन जब शुरू ही नहीं होगा तो खत्म कब होगा। अगर इसी तरह से मरम्मत में देरी होती रही तो ओल्ड सांबा-कठुआ सड़क की हालत तरनाह नाले से भी ज्यादा खराब हो जाएगी। - कुलदीप राज, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें