फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: युवा खिलाड़ियों का कराटे और वुशू के लिए चयन

Sat, 26 Jul 2025 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल ट्रायल का आयोजन
विज्ञापन


कठुआ। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग कठुआ ने शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतर-विद्यालय जिला स्तरीय चयन सह ट्रायल का आयोजन किया। इसमें वुशु, कराटे, फेंसिंग, टेबल टेनिस, सॉफ्टबॉल और रोलर स्केटिंग जैसी गतिविधियां करवाई गई। इसमें जिले भर के विभिन्न स्कूलों से आने वाले प्रतिभागियों ने भाग लिया।

शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया। इसके आधार पर कई होनहार खिलाड़ियों का आगामी प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया गया। इसमें लड़कियों की अंडर-19 कराटे में शबाना अख्तर, शाहिना अख्तर, वंदिता, वंशिका गहलोच, खुशी शर्मा, काजल, वैष्णवी, नैंसी और लड़कों में जसबिंदर सिंह, नमन शर्मा, जशन लूना, चेतन शर्मा, विवेक डिगरा, कुलदीप कुमार का चयन किया गया। इसी तरह लड़कियों की अंडर-19 वुशू में शाहिना अख्तर, शकीना बीबी, कृतिका वर्मा, रुकसाना अख्तर और लड़कों में ऋषु कुमार, आर्यन, फारूख, जतिन कुमार, तनिष्क कुमार, आर्यन शर्मा, मोहित संग्राल का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल के दौरान विभाग के अधिकारियों पंजाब सिंह, पंकज स्पोलिया, पुषप ठाकुर, गुरशरण कुमार, राकेश मिन्हास, हजारा सिंह, रोमेश सिंह, सोमेन्दर सिंह, सरताज सिंह और तरसेम शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें