फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कला उत्सव में प्रतिभागियों ने सुरों से बांधा समां

Fri, 10 Oct 2025 12:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कला उत्सव के दौरान एकल गायन प्रस्तुत करती प्रतिभागीसंवाद - फोटो : हादसे में क्षतिग्रस्त बस।
विज्ञापन
शास्त्रीय गायन, नृत्य, कथावाचन और ड्रामा गतिविधियां करवाईं गईं
विज्ञापन


कठुआ। विद्यार्थियों की कला प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए जिला शिक्षा विभाग के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित दो दिवसीय कला उत्सव कार्यक्रम का समापन हो गया है। वीरवार को शास्त्रीय गायन, नृत्य, कथावाचन और ड्रामा जैसी गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें जिला भर से आए प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह के सत्र में कथावाचन और ड्रामा की गतिविधियां आयोजित की गई। इसमें कथावाचन में 22 प्रतिभागियों और ड्रामा में 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दोपहर बाद के सत्र में शास्त्रीय गायन और नृत्य की गतिविधियां हुई जिसमें 11-11 प्रतिभागी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कला उत्सव के समापन समारोह में जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी राजीव अबरोल ने सभी प्रतिभागियों के प्रयास की सराहना करते हुए उनके शिक्षकों को भी प्रोत्साहित किया। जिन्होंने विद्यार्थियों का मेंटोर बनकर उन्हें मंच तक पहुंचने के लिए तैयार किया। वहीं, उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित करते हुए प्रतिभागियों के प्रदर्शन कर निर्णय जल्द घोषित किए जाने की जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि दाे दिनों की इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच मिला है, जिससे उनके आत्मविश्वास को और मजबूती मिलेगी। जबकि, जिला स्तर पर होने वाले इस उत्सव में प्रथम स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को संभाग स्तर पर आयोजित होने वाले कला उत्सव में जिला का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें