शेष सीटों के लिए सोमवार से शुरू हो सकती है ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया
कठुआ। जिले के पांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ने पहले राउंड की दाखिला प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह दाखिले निदेशक कौशल विकास की ओर से जारी अंतिम चयन सूची के आधार पर किए गए हैं।
दाखिला लेने की अंतिम तिथि 24 जुलाई को निर्धारित की गई थी। जिले के सभी पांच आईटीआई कॉलेज में अब तक विभिन्न ट्रेडों में सिर्फ 40 से 50 फीसदी सीटें ही भरी गई हैं। आईटीआई कठुआ और बनी में अगल-अलग ट्रेड में 50 फीसदी सीटें भरी गई हैं।
आईटीआई बसोहली, हीरानगर और बिलावर में सिर्फ 40 प्रतिशत सीटों पर ही अभी विद्यार्थी ने दाखिला लिया है। कॉलेज प्रशासन आगामी सोमवार को शेष सीटों को भरने के लिए अलग से नोटिस जारी कर सकता है। इसमें अधिकतम कॉलेज ऑन द स्पॉट मैरिट के आधार पर विभिन्न ट्रेडों में खाली पड़ी सीटों को भरेंगे। आईटीआई कॉलेज हीरानगर के प्रभारी प्रधानाचार्य मनदीप डोगरा ने बताया कि सोमवार को दूसरी मैरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद तीसरे राउंड में आईटीआई हीरानगर ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू करेगा।
बता दें कि निदेशक कौशल विकास जम्मू-कश्मीर की ओर बीते चार जुलाई को अलग-अलग कॉलेजों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों की मैरिट के आधार पर सूची जारी की थी। जिसमें दाखिला लेने की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक थी।
इसके अलावा सभी कॉलेज ने विभिन्न ट्रेडों में आरक्षित सीटों की भी सूची जारी कर चुके हैं। इसके बावजूद अभी आईटीआई में 50 फीसदी सीटें ही भरी गई हैं। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने निर्णय लिया है कि शेष सीटों को भरने के लिए दूसरे राउंड का दाखिला प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।