फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शहीदी स्मारक का मरम्मत कार्य शुरू

Tue, 29 Jul 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
अमर उजाला में खबर प्रका​शित होने के बाद शुरू हुआ शहीद भगत सिंह चौक स्मारक की मरम्मत का काम, यहा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। शहर के पारलीवंड में प्रशासन ने सोमवार को त्रिमूर्ति स्मारक की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया है। बता दें कि निर्माण के एक माह बाद धंसा स्मारक, युवाओं ने जताया रोष के साथ अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने काम शुरू करवा दिया है। त्रिमूर्ति स्मारक के प्लेटफार्म के धंसने पर स्थानीय युवाओं ने स्मारक के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए रोष जताया था।
विज्ञापन

युवाओं का आरोप था कि स्मारक के निर्माण में अनियमितता बरती गई है। वह सीधे तौर पर देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले बलिदानियों का अपमान है। उन्होंने डीसी से निर्माण कार्य की जांच करने के साथ ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। स्थानीय विक्रमजीत वर्मा ने कहा कि एक माह के भीतर ही त्रिमूर्ति की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए बनाया प्लेटफार्म एक फीट तक धंस गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के निर्देश पर स्मारक को ठीक करने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें