फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त चार डंपर जब्त किए

Mon, 29 Dec 2025 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार डंपर जब्त किए। हटली और हीरानगर क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में जब्त किए गए सभी डंपरों को पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के मार्गदर्शन में पहली कार्रवाई हटली क्षेत्र में की है। पुलिस पोस्ट हटली की टीम ने चेकिंग के दौरान दो डंपर पकड़े। ये वाहन बिना किसी वैध अनुमति के निर्माण सामग्री की अवैध ढुलाई में संलिप्त पाए गए। वहीं, दूसरी कार्रवाई हीरानगर क्षेत्र में की गई जहां हीरानगर थाना प्रभारी आशीष शर्मा के नेतृत्व पुलिस टीम ने 2 डंपरों को जब्त किया। बिना ए फॉर्म के अवैध खनन व परिवहन में शामिल पाए गए। कठुआ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें