फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हाईवे पर बने गड्ढों से लग रहे जाम से बढ़ी दिक्कतें

Wed, 08 Oct 2025 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
हाइवे पर बने गड्ढों से गुजरते वाहन। - संवाद।
विज्ञापन
हीरानगर। हाईवे पर बने गड्ढे लंबे जाम का कारण बन रहे हैं लेकिन लोगों को पेश आ रही समस्या को लेकर न तो हाईवे अथॉरिटी गंभीर दिख रही है और न ही यहां हाईवे विस्तारीकरण और एक्सप्रेस वे का निर्माण कंपनियां कर रहीं हैं। सड़क पर गड्ढों की वजह से न सिर्फ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बल्कि प्रदेश से दूसरे राज्यों को मरीजों को लेकर जा रहे एंबुलेंस को भी लंबे जाम में फंसना पड़ रहा है। चड़वाल मुख्य चौक के नजदीक एक्सप्रेस-वे के फ्लाईओवर के काम के चलते हाईवे के यातायात को सर्विस लेन पर परिवर्तित किया गया है। स्थानीय निवासी योगेश कुमार, परवीन शर्मा और लक्की शर्मा ने कहा कि सड़क पर बने गड्ढे वाहनों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें