फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सात घंटे बारिश से हाईवे समेत शहर की सड़कें जलमग्न

Tue, 22 Jul 2025 12:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र के पास हुए जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
कई जगह सड़क संपर्क भंग, नदी नाले उफान पर, कच्चे मकान की दीवार गिरी
विज्ञापन

शास्त्री नगर, कृष्णा कॉलोनी, जराई चौक कॉलेज रोड में तीन फुट तक पानी भरा
छात्रों और शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने में करना पड़ा दिक्कतों का सामना

कठुआ। जिले में सोमवार को मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हाईवे से लेकर शहर की सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सात घंटे तक हुई बारिश ने शहर की सड़कों, गलियों और हाईवे को जलमग्न कर दिया।
सोमवार सुबह करीब 7 बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश से शहर के शास्त्री नगर, कृष्णा कॉलोनी, जराई चौक, कॉलेज रोड सहित वार्ड 10 और पारलीवंड में दो से तीन फुट तक पानी भर गया। इससे स्कूली बच्चों और उनके शिक्षकों को समय पर अपने स्कूल पहुंचने के लिए खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहर से सटे पटियारी गांव में एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। परिवार की रसोई में जीवनयापन के लिए रखा सामान खराब हो गया है।
विज्ञापन

घर के मालिक मदन लाल की पत्नी ने बताया कि जिस समय उसके घर की दीवार गिरी उस वक्त उसके बच्चे घर में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। मगर गनीमत रही कि दीवार बाहर की ओर गिरी। घटना ही जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर राजस्व विभाग ने प्रभावित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई है।
भारी बारिश के बाद जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह जलभराव देखने को मिला। इस दौरान हाईवे पर कई स्थानों पर तीन से चार फुट तक पानी जमा होने से वाहनों की गति धीमी हो गई। मग्गर खड्ड और सहार खड्ड का बहाव काफी तेज देखने को मिला। बारिश के कारण बनी-धमान मार्ग, बिलावर मल्हार, बनी दौला मार्ग और कोटी-चंडियार मार्ग पर मलवा गिरने से यातायात प्रभावित रहा। बारिश से कठुआ शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

बारिश ने रोकी रफ्तार, स्कूली बच्चों और मजदूरों को झेलनी पड़ी मुश्किलें : बनी। बनी क्षेत्र में रविवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर सोमवार शाम तक जारी रहा। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश के चलते स्कूली बच्चों को छाता लेकर स्कूल जाना पड़ा। कई स्थानों पर कीचड़ व फिसलन भरे पैदल रास्तों से होकर गुजरना पड़ा। एसडीएम संदीप कुमार ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिनों तक मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है, क्योंकि यह मानसून का सक्रिय चरण है। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि वे अनावश्यक रूप से नदी-नालों के पास न जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें