जीएमसी कठुआ में आयोजित टीकाकरण में भाग लेती किशोरी। संवाद
- फोटो : सोशल मीडिया
कठुआ। मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ में सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए विशेष टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस अवसर पर स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. मनीषा राणा ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर 15 से 20 आयु वर्ग में आने वाली 50 युवतियों का टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम में जीएमसी कठुआ के प्रधानाचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री, मेडिकल अधीक्षक डॉ. संगीता अजरावत, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वासना शर्मा और रोटरी क्लब कठुआ की अध्यक्ष रोटेरियन शशि रानी, उपाध्यक्ष रोटेरियन सुभाष चंद्र शर्मा तथा सचिव रोटेरियन डॉ. पुष्पा रैना के अलावा उमा छिब्बर, नीलम गुप्ता माैजूद रहे। संवाद