फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राज्य का दर्जा बहाल करने को लेकर कांग्रेसियों ने किया दिल्ली कूच

Tue, 22 Jul 2025 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
राज्य का दर्जा बहाल किए जाने की मांग को लेकर लखनपुर से दिल्ली कूच करते कांग्रेसी । संवाद
विज्ञापन
लखनपुर में किया पैदल मार्च, कहा हमारी रियासत, हमारा हक लेकर रहेंगे
विज्ञापन


कठुआ। राज्य के दर्जा बहाली के लिए कांग्रसियों ने जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर से दिल्ली के लिए कूच किया है। सोमवार की दोपहर बाद ही बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं लखनपुर में इकट्ठा होना शुरू हो गए थे।
पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह के नेतृत्व में इकट्ठा हुए कांग्रेसी हाथों में झंडे लेकर हमारी रियासत, हमारा हक और राज्य का दर्जा लेकर जैसे नारों से पूरा लखनपुर गूंज उठा। लखनपुर में प्रदेश भर से नेताओं और कार्यकर्ताओं का जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में कांग्रसियों के काफिला का लखनपुर बाजार से लेकर महाराज गुलाब सिंह की प्रतिमा तक पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने महाराजा की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर गाड़ियों में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के नेतृत्व में मंगलवार को संसद भवन के घेराव करने की घोषणा की है। लखनपुर से दिल्ली कूच करने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष कर्रा ने कहा कि बीते जनवरी से कांग्रेस प्रदेश स्तर विभिन्न कार्यक्रमों सहित धरना प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार से राज्य बहाली की मांग कर रही है। लेकिन केंद्र सरकार है कि देश के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद ही राज्य का दर्जा बहाल करने में विफल रही है। इस मौके पर प्रदेश भर के कांग्रेस के बड़े नेता गुलाम अहमद मीर, रमन भल्ला, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा, जिला कठुआ अध्यक्ष पंकज डोगरा सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें