शहर में भारतीय जनता महिला मोर्चा की ओर से आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजों की जांच करते
- फोटो : विद्युत विभाग
कठुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा ने वार्ड नंबर 18 में चिकित्सा शिविर लगाया। कार्यक्रम की अगुवाई जिला अध्यक्ष सुषमा शर्मा ने की। शिविर में आयुष विभाग के डॉ. नितिन शर्मा ने स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं भी प्रदान कीं। इस मौके पर विधायक कठुआ डॉ. भारत भूषण विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने चिकित्सा शिविर आयोजित करने के लिए महिला मोर्चा के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान उपदेश अंदोत्रा, कार्यक्रम प्रभारी संजना जम्वाल, इंदू महाजन, नेहा शर्मा और बेबी देवी मौजूद रहे। संवाद