फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्लम्बर के नाम पर बनी फर्जी कंपनी, जीएसटी फ्रॉड का मामला उजागर

Wed, 31 Dec 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजबाग थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन



कठुआ। राजबाग थाना अंतर्गत इलाके में जीएसटी धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मथुरा चक निवासी और पेशे से प्लम्बर अंकुश कुमार के नाम पर अज्ञात लोगों ने फर्जी कंपनी खड़ी कर आयकर विभाग को लगभग 37,13,500 रुपये का चूना लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में राजबाग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मामला तब उजागर हुआ जब आयकर विभाग की टीम ने 24 दिसंबर को अंकुश कुमार को जीएसटी जमा न करने का नोटिस थमाया। इसके बाद कठुआ स्थित जीएसटी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने बताया कि वह एक साधारण प्लम्बर है और कुछ अज्ञात लोगों ने उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर झूठी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये का लेनदेन किया तथा लाखों की जीएसटी राशि सरकार को नहीं लौटाई। पीड़ित ने आशंका जताई कि स्थानीय साइबर कैफे में नौकरी के लिए फार्म भरते समय उसके दस्तावेज चोरी किए गए और उन्हीं के आधार पर कंपनी बनाई गई। जीएसटी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी करने वालों ने जीएसटी नंबर प्राप्त करने के लिए उसके फिंगरप्रिंट और उसकी मां का आधार कार्ड भी इस्तेमाल किया। अंकुश कुमार ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद वह छोटे-मोटे प्लम्बिंग कार्य से परिवार का भरण-पोषण कर रहा है और इतनी बड़ी राशि जमा कराने में असमर्थ है। राजबाग थाना प्रभारी अजय चिब ने पुष्टि की कि इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जीएसटी कार्यालय व क्राइम ब्रांच से संपर्क साधकर गहन जांच के बाद ही मामला दर्ज करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें