फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जीआरपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर की तलाशी में हेरोइन और हथियार बरामद

Wed, 15 Oct 2025 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू-कश्मीर पुलिस के जीआरपी कठुआ ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर की तलाशी ली। इसमें चार ग्राम हेरोइन और 93 ग्राम सफेद पाउडर बरामद किया गया है जिसके भी हेरोइन होने की संभावना जताई गई है। पुलिस के अनुसार यह तलाशी जिला मजिस्ट्रेट कठुआ की ओर से जारी हाउस सर्च वारंट के आधार पर की गई।

पुलिस स्टेशन जीआरपी कठुआ की टीम इंस्पेक्टर अजय एंगोत्रा के नेतृत्व में आरोपी मोहम्मद यासिर पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी मग्गर खड्ड, जगतपुर, कठुआ के घर पहुंची। तलाशी अभियान में ईएमआईसी कठुआ मनीष वर्मा, पीएसआई मोहम्मद यूसुफ, आरपीएफ कठुआ के अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी भी शामिल रहे। जीआरपी ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने चार ग्राम हेरोइन (चित्ता जैसा पदार्थ), 93 ग्राम सफेद पाउडर, एक लोहे की खोकरी–1, एक लोहे का टोका बरामद किया। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि नौ अक्टूबर को आरोपी को बुद्धि रेलवे फाटक के पास नौ ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। जांच में पता चला कि उसके खिलाफ लखनपुर और कठुआ थाने में भी मामले दर्ज हैं। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट से सर्च वारंट लेकर तलाशी ली गई।
विज्ञापन

बताया कि पूरी कार्रवाई कानूनी औपचारिकताओं के अनुसार और स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में संपन्न हुई। तलाशी के दौरान मौके पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे और भी बरामदगी की संभावना है।
विज्ञापन

उधर, 93 ग्राम पाउडर यदि हेरोइन पाई जाती है तो बरामद सामग्री की कीमत लगभग 26 लाख रूपए आंकी जा रही है। ऐसे में नशे के खिलाफ अभियान में यह एक बड़ी सफलता हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें