फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई

Wed, 15 Oct 2025 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम त्यौहार से पहले मिठाईयों की जांच करते हुएजागरूक पाठक
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई,जांच के लिए 17 सैंपल भरे, साफ सफाई को लेकर किए नौ चालान
विज्ञापन


हीरानगर/कठुआ। त्योहारी सीजन में जहां बाजारों में रौनक और मिठाइयों की मांग चरम पर है, वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग कठुआ ने उपभोक्ताओं की सेहत को ध्यान में रखते हुए सख्त निगरानी अभियान शुरू कर दिया है। विभागीय टीम ने हीरानगर और कठुआ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर खाद्य सामग्री तैयार करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच की और साफ-सफाई में लापरवाही पाए जाने पर नौ दुकानदारों के खिलाफ चालान जारी किए।
यह अभियान खाद्य सुरक्षा अधिकारी चिरंजीव कुमार के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें सांझी मोड़, रेलवे मार्ग, दियालाचक, चडवाल, हीरानगर कस्बा, कूटा, छन्न अरोड़ियां और मढ़ीन जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को कवर किया गया। टीम ने मिठाई की दुकानों, डेयरियों और खाद्य उत्पादन इकाइयों में जाकर स्वच्छता मानकों की जांच की और उपभोक्ता सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 17 सैंपल एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सैंपलों में पनीर के 6, फेनियों का 1 और मिठाइयों के 10 सैंपल शामिल हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि यदि इन सैंपलों में मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने व्यवसायियों को स्वच्छता बनाए रखने और गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री बेचने की सलाह दी। साथ ही उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि वे खरीदारी करते समय उत्पाद की गुणवत्ता, पैकिंग और वैधता की जांच अवश्य करें। बताया कि इस अभियान का उद्देश्य त्योहारी सीजन में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना है, ताकि आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें