कठुआ। दिवाली पर्व को ध्यान में रखते हुए तहसीलदार महानपुर ने पटाखों की बिक्री को लेकर निर्देश जारी किया है। आदेश के अनुसार, पटाखों की बिक्री केवल निर्धारित स्थल, जगदंबा मैदान, मुख्य बाजार के पीछे, महानपुर पर ही की जा सकती है। इसके अतिरिक्त, पटाखों की बिक्री के लिए संबंधित व्यक्ति को तहसीलदार कार्यालय से वैध अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति के किसी भी अन्य स्थान पर पटाखों की बिक्री करना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद