फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप, लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 14 Aug 2025 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
शहर के वार्ड 17 में बिजली विभाग के ​खिलाफ रोष जताते स्थानीय लोग। संवाद
विज्ञापन
कठुआ। भीषण गर्मी और उमस में शहर में लगातार ट्रांसफार्मर जलने का सिलसिला जारी है। शहर के वार्ड 14 के बाद अब वार्ड 17 में भी ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। दो दिनों से बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


दिनभर इंतजार करने के बाद जब विभाग की ओर से बिजली आपूर्ति नहीं हुई तो बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने घरों से बाहर निकल कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विभाग पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का कहना है कि सुबह से बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क साध कर खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग कर रहे है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
दोपहर जब युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलने गया तो उन्होंने बताया कि विभाग के पास कोई भी ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है। लिहाजा आज बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होगी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर विभाग को चेताया है कि अगर रात कर बिजली बहाल नहीं तो सुबह डीसी आफिस के मार्ग को बंद कर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल आशा देवी ने कहा कि विभाग ने हर घर में स्मार्ट मीटर तो लगाया है, लेकिन अपनी सेवा को भी स्मार्ट कर लिया होता तो दो दिनों से बंद बिजली अब तक बहाल हो जाती और लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशान होने की नौबत नहीं आती।
स्वर्णा देवी ने बताया कि पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी में न तो बच्चे और न ही बुजुर्ग अच्छी नींद नहीं ले पा रहे है। उन्होंने बताया कि दिन तो कहीं पेडों के नीचे बैठकर पंखी के सहारे तो गुजर जाता है, लेकिन रात निकालना मुश्किल हो रहा है।
प्रदर्शन में शामिल अश्वनी कुमार, मनोहर लाल ने बताया कि दोपहर को जब वे बिजली अधिकारियों से खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की तो उन्होंने साफ मना कर दिया कि उनके पास कोई भी अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध नही है। इसके कारण स्थानीय लोगों में काफी रोष है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर रात तक बिजली बहाल नहीं हुई तो सुबह वार्ड के सभी लोगो डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें