कठुआ। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सांख्यिकी का शोध, तकनीक और निर्णय प्रक्रियाओं में इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के गणित और कंप्यूटर एप्लीकेशन्स विभाग की ओर से किया गया।
गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू और कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सचिन जीत सिंह ने डेटा-प्रधान युग में सटीक और गुणवत्तापूर्ण आंकड़ों की महत्ता पर प्रकाश डाला। संवाद