फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 200 छात्रों ने लिया भाग

Sat, 18 Oct 2025 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य जतिंदर सेठी के नेतृत्व में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आयोजित जागरूकता अभियान में 200 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया जबकि 26 शिक्षकगणों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। इस दौरान छात्रों ने पोस्टर प्रदर्शन, समूह चर्चा और संकल्प पत्र भरकर तंबाकू के खिलाफ प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन

अभियान की समन्वयक अध्यापिका मीना गुप्ता ने विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान, सामाजिक प्रभाव और मानसिक क्षरण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से तंबाकू से दूर रहकर अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार के अभियान युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं और समाज में नशामुक्त वातावरण के निर्माण में सहायक साबित होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें