फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सरकारी राशन के लिए 31 तक करवाएं ई-केवाईसी

Sat, 26 Jul 2025 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/रामकोट। जिले के तहसीलदारों ने वीरवार को अधिसूचना जारी कर राशन कार्ड धारकों को राशन सुविधा जारी रखने के लिए 31 जुलाई तक ई-केवाईसी करने के दिशानिर्देश दिए हैं। तहसीलदार रामकोट जितेंद्र सिंह ने बताया कि उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के दिशानिर्देश के अनुसार राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। इसके लिए सभी कार्डधारक नजदीकी राशन डिपो पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। ऐसी ही अधिसूचना बिलावर, बसोहली और बनी तहसीलदारों की ओर से भी जारी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें