समाज कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत आयोजित किए गए कार्यक्रम में महिलाओं को ब
बिलावर। सामाज कल्याण विभाग ने शुक्रवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता एवं सह वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं की शिक्षा व सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में 100 स्कूल बैग किट, आठ चाइल्ड केयर किट व विभिन्न उपहार वितरित किए गए।
विधायक सतीश शर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी पहल बताया। विधायक ने रानी लक्ष्मीबाई, कर्नल सोफिया व ऑपरेशन सिंदूर की विंग कमांडर वियोमिका सिंह का उल्लेख करते हुए छात्राओं को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। संवाद