फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण व शिकायतों का निपटान तय समय सीमा में करें पूरा : जिला उपायुक्त

Fri, 10 Oct 2025 12:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला उपायुक्त राजेश शर्मा ने राजस्व अधिकारियों से बैठक कर विभाग से जुड़े प्रमुख कार्य और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। वीरवार को आयोजित इस बैठक में राजेश शर्मा ने गति शक्ति मानचित्रों व जमाबंदियों के डिजिटलीकरण के अलावा मसावी की पुनर्रचना और विस्थापन मामलों के निपटान सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और अन्य पोर्टलों के माध्यम से मिली शिकायतें जिसमें भूमि अधिग्रहण मामलों, पीएसजीए सेवाओं (फर्द जारी करना, भूमि का सीमांकन व म्यूटेशन संबंधी) को तय समय सीमा के भीतर निपटान करने के निर्देश दिए। जिला उपायुक्त ने अधिकारियों को इन कार्यों को मिशन मोड पर और प्राथमिकता पर करने पर जोर दिया। उन्होंने स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में शत प्रतिशत प्रॉपर्टी कार्ड तैयार करने के लक्ष्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर बल दिया। कहा कि विस्थापन मामलों और जन शिकायतों के त्वरित निपटारे पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नागरिकों के भरोसे को बनाए रखने के लिए जवाबदेही हर स्तर पर सुनिश्चित की जानी चाहिए। समीक्षा बैठक में डीसी ने अब तक किए गए कार्यों की सराहना करते हुए शर्मा ने कहा कि निरंतर निगरानी, समन्वय और समय पर रिपोर्टिंग ही सभी राजस्व पहलों की सफलता की कुंजी है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी निष्ठा और गति से कार्य जारी रखें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विश्वजीत सिंह, सहायक आयुक्त (राजस्व) विश्व प्रताप सिंह, तहसीलदार कठुआ, नगरी के अलावा एडीसी बसोहली, एडीसी बिलावर, एसडीएम बसोहली, एसडीएम हीरानगर सहित विभिन्न तहसीलों के तहसीलदारों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें