कठुआ। निदेशक ग्रामीण विकास शहनाज अख्तर ने मंगलवार को विभाग के समग्र कामकाज की समीक्षा की। निदेशक ने लक्ष्यों को प्राप्त करने में टीम वर्क, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया।
जिला सहायक आयुक्त विकास कठुआ ने निदेशक को बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में जिले में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। इस वर्ष के लिए छह लाख उत्पादन के निर्धारित लक्ष्य में से अब तक एक लाख हासिल कर लिया है।
इसके अलावा जिले ने पीएमएवाई-जी और क्षेत्र अधिकारी एप लक्ष्य के तहत 93 फीसदी और 96 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया। निदेशक ने विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं समीक्षा करते हुए कहा कि विभाग को प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों की करीबी से निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण विकास) राजेश अगस्तम, संयुक्त निदेशक, प्रशासन अवलीन कौर बाली, जिला सहायक विकास आयुक्त अखिल सदोत्रा, उप निदेशक योजना रविंद्र सिंह, जिला पंचायत अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।