फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सन्याल में 9 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल

Fri, 17 Oct 2025 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सन्याल में नए पुल के निर्माण का बुनियादी ढांचा तैयार करते मजदूर। - संवाद।
विज्ञापन
- अगली बरसात से पहले होगा काम पूरा
विज्ञापन

हीरानगर। दियालाचक बिलावर सड़क पर सन्याल में पुराने पुल पर क्षमता से अधिक वजन के वाहनों की आवाजाही पर रोक के चलते बड़े मालवाहक चालकों को पेश आ रही समस्या से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। मगर आने वाले समय में उन्हें इस रूट पर किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सन्याल में नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और जानकारी के अनुसार अगली बरसात से पहले इसका निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। करीब 9 करोड़ की लागत से बनने वाले इस नए पुल के निर्माण का बुनियादी ढांचा तैयार करने का काम तेजी से शुरू हो गया है। करीब 120 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े पुल का निर्माण कार्य होगा। इसपर से छोटे, बड़े वाहन और बड़े मालवाहक आसानी से गुजर सकेंगे।
विज्ञापन

पिछले दिनों भारी बारिश के कारण इस पुल की एप्रोच का एक हिस्सा धंसने के बाद कुछ दोनों के लिए इस रूट पर वाहनों की आवाजाही को बंद किया गया। उसके बाद धीरे-धीरे कर छोटे वाहन और यात्री बसों को यहां से गुजरने की अनुमति दी गई और फिर उसके बाद हल्के और सामान्य मालवाहकों की आवाजाही को शुरू किया गया, लेकिन अभी भी इस रूट पर बड़े माल वाहक, जिसमें 16 या 18 टन से अधिक सामान लेकर जाता है, उनकी आवाजाही पर अभी भी रोक है। जानकारी के अनुसार यह रोक आगे भी रहेगी क्योंकि पुराने पुल की क्षमता इन बड़े मालवाहकों का बोझ सहने की नहीं रही है। लेकिन नए पुल का काम पूरा होते ही इस पूरे रूप पर कहीं भी किसी भी वाहन चालक को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन



करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से यह नया पुल बनेगा और इसके बुनियादी ढांचे का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसकी लंबाई 120 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर रहेगी और यह भारी भरकम वाहनों का वजन सहने में सक्षम होगा। इसके बाद इस रूट से हर तरह के वाहन गुजर सकेंगे।
- धर्मवीर सिंह, एई बीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें