फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दिवाली पर बाजार में स्वदेशी लाइटों की चमक

Thu, 16 Oct 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। रोशनी के पर्व दिवाली को लेकर कठुआ शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है। रोशनी के पर्व को बिजली की रंगबिरंगी लाइटों से सजाने के प्रति लोगों के रुझान को देखते हुए शहर की दुकानों में रंगीन लाइटें सजने लगी है। हर बार दिवाली के मौके पर सजने वाले इस बाजार में इस बार बड़ा बदलाव स्वदेशी लाइटों के रूप में देखने को मिल रहा है। जो कि ग्राहकों को भी आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन

कठुआ के मुख्य बाजार सहित अन्य स्थानों पर मौजूद दुकानों में रंग-बिरंगी झालरों, एलईडी स्ट्रिप्स, दीयों और सजावटी लाइटों से सज रही है। इसके साथ ही लेजर लाइटें और नियोन लैंप से बने दीपक में फिलहाल दुकानों की शोभा बढ़ा रहे है।
दुकानदार अश्विनी का कहना है कि पिछले एक दो सालों से चीन निर्मित लाइटों की मांग में गिरावट आई है जबकि स्वदेशी ब्रांड्स और लोकल यूनिट्स की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। ग्राहक अब गुणवत्ता और टिकाऊपन को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

- दुकानदार अश्विनी
समय के साथ दुकानों पर पारंपरिक दीयों के साथ-साथ सोलर लाइट्स और स्मार्ट एलईडी सजावट की भी मांग बढ़ी है। ग्राहक पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रहे हैं और ऊर्जा बचत वाले विकल्पों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

- दुकानदार राजीव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें