बिलावर। धार डुगनू इलाके मे वीरवार को 43 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। लोगों ने इसकी सूचना बिलावर पुलिस थाने में दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। मृतक की पहचान बिट्टू राम निवासी अप्पर धार डूगनु निवासी कुंड के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जाहिर मुश्ताक ने बताया कि इस संदर्भ में बिलावर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है। शव को उप जिला अस्पताल बिलावर के शवगृह में रखा गया है। संवाद