फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कलाकारों ने बिखेरे अभिनय के रंग

Sun, 12 Oct 2025 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
रामकोट में 11वें रामायण उत्सव में सीता हरण का दृश्य पेश करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
रघुनाथ रामलीला और ड्रामाटिक क्लब ने रामकोट में करवाया 11वां रामायण महोत्सव
विज्ञापन

रामकोट। रघुनाथ रामलीला और ड्रामाटिक क्लब रामकोट में शनिवार शाम 11वें रामायण महोत्सव का आयोजन हुआ। उत्सव का शुभारंभ गुरुकुल खून से आए नन्हे बालकों के वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ शाम साढ़े सात बजे मुख्य अतिथि बिलावर के विधायक पंडित सतीश शर्मा और मेजबान क्लब के प्रधान लेक्चरर राजेश गुप्ता की ओर से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन

इस वर्ष के महोत्सव में जम्मू संभाग की कुल सात रामलीला नाट्य मंडलियों ने भाग लेकर उत्सव की शोभा बढ़ाई। इसमें रामलीला क्लब सैनिक कॉलोनी जम्मू की ओर से रावण वेदमाती संवाद, रामलीला क्लब नगरी की ओर से भरत कैकेयी संवाद, रामलीला क्लब कठुआ की ओर से रावण शूर्पणखा मारीच संवाद, रामलीला क्लब डडवाड़ा की ओर से रावण मारीच संवाद, रामलीला क्लब जानीपुर जम्मू की ओर से सीता हरण, रामलीला क्लब बिलावर की ओर से रावण बिलनी संवाद तो वहीं रामलीला क्लब भड्डू के नन्हे कलाकारों द्वारा डोगरी में रावण अंगद संवाद की बेहतरीन पेशकश की गई। इसमें हर क्लब को रामायण पर आधारित विशेष नाटक के मंचन करने के लिए 35 मिनट का समय दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री रघुनाथ रामलीला एवं ड्रामाटिक क्लब रामकोट के अध्यक्ष लेक्चर राजेश गुप्ता ने बताया कि 11 वर्ष पूर्व इस उत्सव की शुरुआत इस नजरिए से की गई थी की लगातार लुप्त हो रही हमारी संस्कृति कला और भाषा का संरक्षण किया जाए विशेष रूप से रामलीला मंचन को एक नई दिशा और दशा दी जाए ताकि भविष्य में भी यह नाट्य कला फलती फूलती रहे। बताया कि इस उत्सव से न केवल नए कलाकारों को अपनी कला और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक मंच मिला है बल्कि कलाकारों में आपसी सहयोग और भाईचारा भी बड़ा है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक शनिवार शाम राजे दी मंडी में स्थित रामलीला मैदान रामकोट में पहुंचे। उत्सव में भाग लेने वाले सभी रामलीला क्लबों को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें