बिलावर। मल्हार पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी को उधमपुर जेल में बंद किया गया है। मल्हार पुलिस को लंबे समय से अपराधी की तलाश थी। आरोपी के खिलाफ बुधवार को डोजियर तैयार कर जन सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में लेने के लिए जिला मजिस्ट्रेट को भेजा गया। थाना प्रभारी अरुण के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शराफत अली पुत्र अली अकबर निवासी लोहाई के रूप में हुई है। संवाद