फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसे में युवती की मौत, मोहल्ले में शोक

Sat, 11 Oct 2025 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के ड्रीमलैंड पार्क के पास करवाचौथ के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्रा की जान चली गई। मृतका की पहचान कृतिका पुत्री रामपाल निवासी वार्ड नंबर 8 कठुआ के रूप में हुई है। इस हादसे ने पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार कृतिका बारहवीं कक्षा की छात्रा थी और एक होनहार फुटबॉल खिलाड़ी भी थी। शुक्रवार दोपहर वह स्टेडियम अभ्यास के लिए स्कूटी से निकली थी। ड्रीमलैंड पार्क के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद सड़क पर गिरी कृतिका को सिर में गंभीर चोटें आईं। पड़ोसियों ने बताया कि कृतिका न केवल पढ़ाई में अव्वल थी, बल्कि खेलों में भी सक्रिय थी। उसकी असमय मौत ने मोहल्ले को गहरे सदमे में डाल दिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे जीएमसी कठुआ पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें