नगरी पुलिस द्वारा खाद से भरी गांड़ी पकड़े जाने के बाद कार्यवाई करने पहुंची कृषि विभाग की टीम।
कठुआ। कृषि विभाग जम्मू-कश्मीर की कानून प्रवर्तन शाखा ने जिले में किसानों के लिए निर्धारित सब्सिडी वाले यूरिया खाद को पंजाब में अवैध रूप से भेजे जाने की कोशिश को विफल कर दिया। विभाग की ओर दी गई जानकारी के अनुसार 10 अगस्त को पुलिस ने नगरी चेक पोस्ट पर एक वाहन को रोका था जिसमें सब्सिडी वाला यूरिया लदा था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह खाद सांबा से खरीदी गई थी और पंजाब भेजी जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने कृषि विभाग को सूचित किया। प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर खाद को जब्त किया और जांच शुरू कर दी है। संवाद