कठुआ। जंगलोट क्षेत्र से सटे पटियारी गांव में हर हर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता लगातार जारी बारिश के कारण स्थगित रही। आयोजकों ने वीरवार को खेले जाने वाले मुकाबलों को स्थगित किए जाने की घोषण करते हुए मौसम के साफ होने पर इन मुकाबलों की नई तिथि घोषित करने की बात कही है।
आयोजकों में शामिल दीपक शर्मा ने बताया कि अपने अंतिम दौर की ओर बढ़ जारी प्रतियोगिता में आज दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाने थे। जिसमें सुबह के सत्र में कठुआ इलेवन और शाह इलेवन और दोपहर के बाद के सत्र में टाइगर इलेवन और उतरी इलेवन के बीच मुकाबला होना तय था। लेकिन जारी बारिश के कारण इसे स्थगित करना पड़ा है।