कठुआ। उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास के आश्वासन के बाद 22 दिनों से चली आ रही वकीलों की हड़ताल खत्म हो गई है। इसकी घोषणा वार एसोसिएशन कठुआ के नवनियुक्त अध्यक्ष वाईसी कटोच ने नोटिस जारी कर दी है। आगामी 21 जुलाई से वकीलों ने काम शुरू करने का निर्णय लिया है। बार एसोसिएशन ने दोपहर बाद जिला कोर्ट परिसर में बैठक की। इसमें सभी सदस्यों को सूचित किया कि दो दिन पहले उपायुक्त से मिले आश्वासन के बाद हड़ताल को स्थगित कर रहे हंै। उन्होंने बताया कि उपायुक्त के अनुसार श्रम आयुक्त और जिला उपभोक्ता फोरम को शहर से बाहर स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। संवाद