फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सोना चमका लेकिन खरीदारी फीकी

Wed, 17 Sep 2025 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ के बाजार में आभूषणों को देखती एक युवतीसंवाद
विज्ञापन
दाम बढ़ा तो हल्के हुए सोने के डिजाइन, महंगाई के बावजूद कम खरीद में भी शुद्धता पर ग्राहकों का जोर
विज्ञापन

एडवांस बुकिंग से परहेज कर रहे स्वर्णकार




कठुआ। वैश्विक बाजार में सोने और चांदी के दामों में लगातार हो रही वृद्धि का असर कठुआ के स्वर्ण आभूषण बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। बीते छह महीनों में सोने-चांदी की कीमतों में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे जिले में आभूषण कारोबार भी करीब 30 प्रतिशत तक घट गया है।

स्थानीय स्वर्णकारों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड ट्रेडिंग के बढ़ते ट्रेंड ने सोने की मांग को नई ऊंचाई दी है। कठुआ के प्रमुख आभूषण विक्रेता विनोद धमालिया बताते हैं कि भारत में सोने के जेवरात केवल निवेश नहीं, बल्कि सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा हैं। ऐसे में पूरी तरह से मांग में गिरावट संभव नहीं है, लेकिन बढ़ते दामों ने ग्राहकों की खरीदारी की शैली को जरूर बदल दिया है। अब लोग भारी भरकम आभूषणों की बजाय हल्के वजन वाले डिजाइनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। त्योहारी सीजन की आहट के बीच जहां एक ओर सोने की चमक बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर ग्राहक अपनी क्षमता के अनुसार सीमित खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में अंगूठी, छोटे झुमके, पेंडेंट और हल्के चेन जैसे उत्पादों की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमालिया ने बताया कि बाजार में भावों की अनिश्चितता के चलते स्वर्णकार अब पूर्व बुकिंग से परहेज कर रहे हैं। अब वे उसी दिन के रेट पर तभी बुकिंग करते हैं जब ग्राहक सौ प्रतिशत भुगतान कर देता है। पहले ग्राहकों को कई तरह की रियायतें दी जाती थीं, लेकिन अब जोखिम से बचने के लिए नियम सख्त करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। खरीदारी के लिए आई रीना देवी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी है आभूषण की खरीद को लेकर मन बनाया था लेकिन दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वर्णकारों ने भी पहली बुकिंग की राशि लौटा दी है। दाम में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी को कारण बता रहे हैं लेकिन इससे दाम बढ़ने से आम लोगों का बजट बिगड़ा है। अब खरीद में कटौती करनी पड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें