फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वार्ड 4 में डीप बोरवेल लगाने का कार्य शुरू करवाया

Wed, 08 Oct 2025 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विधायक डॉ भारत भूषण ने वार्ड चार में डीप हैंडपंप लगाने का काम शुरू करवाया संवाद
विज्ञापन
कठुआ। विधायक डॉ. भारत भूषण की ओर से शहर के वार्ड 4 स्थित एक डीप बोरवेल लगवाने के कार्य शुरू करवाया गया। यह बोरवेल सत सरोवर मंदिर के नजदीक लगाया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों की पेयजल किल्लत को दूर करने में अहम भूमिका निभाया गया। उद्घाटन करने के बाद डॉ. भूषण बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 के करीब डीप बोरवेल लगाए जाने की योजना है। इसमें सात लग चुके हैं जबकि आठवें बोरवेल के कार्य को शुरू करवा दिया है। इस पर 1.25 करोड़ के करीब खर्च आएगा। इससे पहले दो-दो डीप बोरवेल जंगलोट, खरोट गांव में, जबकि एक-एक गर्ल्स हायर सेंकेंडरी स्कूल कठुआ के नजदीक, शहर में प्रजापति मंदिर में पहले ही लगा चुके हैं। इस मौके पर भाजपा शहरी मंडल प्रधान राहुल देव शर्मा, पूर्व पार्षद व नगर परिषद की उपप्रधान रेखा देवी, नैंसी, आशा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगो ने बोरवेल लगाने के लिए डॉ. भारत भूषण का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें