फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आवंटित विकास कार्य राशि की कटौती के खिलाफ भड़के ग्रामीण

Sat, 19 Jul 2025 01:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
समस्या लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे चक गोपाला के लोग। संवाद
विज्ञापन
कठुआ। ब्लॉक मढ़ीन की पंचायत चक गोपाला के प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम सभा द्वारा आवंटित विकास कार्यों की राशि में कटौती को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की है। इस संबंध में पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर सहायक आयुक्त विकास (एसीडी) से मिला।
विज्ञापन

एडीसी ने आश्वासन दिया कि संबंधित ब्लॉक अधिकारी से बातचीत कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा। प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि पंचायत ग्राम सभा के निर्णयों को संबंधित बीडीओ मनमाने ढंग से कैसे बदल सकते हैं। भाजपा नेता प्रेम नाथ डोगरा ने बताया कि बीडीओ मढ़ीन ने केवल पंचायत चक गोपाला, बल्कि अन्य पंचायतों में कैपेक्स बजट के तहत आवंटित विकास कार्यों की कटौती की गई है। इससे न तो पंचायत के लिए रखे कार्यों को पूरा करवाने में परेशानी हो रही है, बल्कि पंचायत के सबसे सर्वोच्च इकाई के निर्णय को बदला है। गांव की पूर्व सरपंच रीना देवी ने बताया कि हाल ही में पंचयात में आयोजित ग्राम सभा ने दो गलियों सहित श्मशानघाट के विकास कार्यों के लिए रखी राशि को ब्लॉक विकास अधिकारी ने मनमाने ढंग से पचास-पचास हजार की राशि कम कर दी है। पूर्व सरपंच ने बताया कि जब इस बारे में संबंधित बीडोओ तो बताया तो उसने इस पर संज्ञान लेने के बजाय पंचायत प्रतिनिधियों को ताना मारा कि यह सारे कार्य उन्होंने अपने कार्यकाल में क्यों नहीं रखे। उनका आरोप है कि संबंधित बीडोओ मनमाने ढंग से कार्यों की राशि की कटौती कर रहे हंै। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जिला ग्रामीण विभाग ने जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो वे आने दिनों में मुद्दे को निदेशक ग्रामीण विभाग जम्मू के संज्ञान में भी लाया गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें