फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: थाना दिवस में उठीं समाज में बढ़ती नशाखोरी पशु तस्करी व यातायात की समस्याएं

Sun, 28 Dec 2025 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला पुलिस ने तीन पुलिस थानों के अंतर्गत क्षेत्र में थाना दिवस का आयोजन किया। शनिवार को आयोजित थाना दिवस के दौरान स्थानीय लोगों ने समाज में बढ़ते नशाखोरी, पशु तस्करी के साथ-साथ यातायात समस्या और सीसीटीवी स्थापित करने की मांग को प्रमुखता के साथ उठाया गया।लखनपुर थाना के तहत बसंतपुर इलाके में आयोजित किया गया। यहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल चाढ़क, डीएसपी डार रितेश सम्बयाल और प्रभारी पुलिस पोस्ट बसंतपुर कुसुम के लोगों की समस्याओं को सुना। थाना प्रभारी बसोहली स्वर्ण सिंह ने महानपुर में पुलिस चौकी प्रभारी की मौजूदगी में लोगों की समस्याओं को सुना जबकि बनी के डुग्गन पन्यालग में थाना प्रभारी सुरिंद्र रैना ने समस्याओं को सुना। थाना दिवस में प्रतिभागियों ने बढ़ते नशा तस्करी पर अंकुश, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, यातायात प्रबंधन, नए आपराधिक कानूनों से संबंधित जागरूकता तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने जैसे विभिन्न स्थानीय मुद्दों को उठाया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर कुछ का समाधान कर दिया जबकि अन्य समस्याओं को प्रशासनिक स्तर पर उठाकर जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें