फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नवनिर्मित सिंथेटिक वॉलीबॉल कोर्ट का शुभारंभ

Sun, 28 Dec 2025 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहीद सिपाही सुरिंदर सिंह गवर्नमेंट हाई स्कूल सांधर में अब खिलाड़ियों को सिंथेटिक वॉलीबॉल कोर्ट की सुविधा उपलब्ध हो गई है। शनिवार को इसका उद्घाटन विधायक बसोहली ठाकुर दर्शन सिंह किया। वहीं इस मौके पर वॉलीबॉल मैच के प्रदशर्नी मुकाबले का आयोजन किया गया। नवनिर्मित सिंथेटिक वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों और स्थानीय युवाओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें, खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर क्षेत्र व समाज के उज्ज्वल भविष्य में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें