कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज के होम साइंस ब्लॉक में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इसमें बूथ स्तरीय अधिकारियों और विशेष सुपरवाइजरों को आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ईआरओ जसरोटा, ईआरओ कठुआ मौजूद रहे। एसीडी कठुआ अखिल सडोत्रा, एसीआर विश्व प्रताप सिंह, डिप्टी डीईओ नागेश सिंह ने कहा कि सभी बीएलओ को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ दस्तावेज़ सत्यापन करना चाहिए। संवाद