बनी के भंडार में किसानों को जानकारी देते कृषि विशेषज्ञ जागरूक पाठक
कठुआ/बनी। भंडार पंचायत में खरीफ की फसल के दौरान संभावित बीमारियों को लेकर किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को कृषि विभाग के कार्यक्रम में भद्रवाही राजमा पैदा करने वाले किसान उपस्थित रहे। कृषि विस्तार अधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने किसानों को बरसात के मौसम में राजमा की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले राजमा वीविल लारवा के बारे में विस्तार से बताया। अधिकारियों ने किसानों को समय रहते लारवा की पहचान करने और उसके उपाय करने पर जोर दिया। इस मौके पर कृषि विभाग की ओर से सुरेश कुमार (एईए), खेम राज और सुनील कुमार सहित पूर्व सरपंच भंडार रीना देवी उपस्थित रहे। संवाद