फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महिला एथलीटों के लिए अस्मिता योगासन सिटी लीग 28 जुलाई को

Thu, 24 Jul 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। महिलाओं के लिए अस्मिता योगासन सिटी लीग 2025 का आयोजन 28 जुलाई को किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विभिन्न आयु वर्ग की महिला एथलीटों को प्रतियोगिता का अनुभव देना है।
विज्ञापन

इस लीग की जानकारी आयोजन सचिव सुनीता वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता देश के 50 शहरों में आयोजित की जा रही है। इस लीग में परंपरागत योगासन अनिवार्य रूप से शामिल होगा। साथ ही फारवर्ड बेंड, बैक बेंड, लेग बैलेंस, ट्विस्टिंग बॉडी, हैंड बैलेंस, सुपाइन, आर्टिस्टिक सिंगल, पेयर व ग्रुप और रिदमिक योगासन पेयर गतिविधियां करवाई जाएंगी।
10 से लेकर 55 वर्ष तक के आयुवर्ग के लिए करवाई जाने वाली प्रतियोगिता की पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट https:sfw.kheloindia.gov.in पर पंजीकरण करवा सकते हैं। आयोजन सचिव ने कहा कि यह प्रतियोगिता महिलाओं को आत्मविश्वास, पहचान और नेतृत्व का मंच देने की दिशा में एक सशक्त कदम है। इसके माध्यम से देशभर की महिला योगासन एथलीटों को प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें