फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ: अलसुबह शॉपिंग मॉल पर चला प्रशासन का बुलडोजर, गुस्साए लोगों ने हाईव किया जाम, बाजार में कई दुकानें बंद

Fri, 02 Jun 2023 12:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

शहर के वार्ड सात में नव निर्मित शॉपिंग मॉल के भवन को शुक्रवार को प्रशासन ने गिरा दिया है। आज तड़के सुबह प्रशासनिक अधिकारी बड़ी मशीनों और पुलिस बल के साथ पहुंचे। इसके बाद ये कार्रवाई की।
विज्ञापन
कठुआ शहर के वार्ड में हुई कार्रवाई - फोटो : अनिल कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कठुआ शहर के वार्ड सात में नव निर्मित शॉपिंग मॉल के भवन को शुक्रवार को प्रशासन ने गिरा दिया। आज तड़के सुबह प्रशासनिक अधिकारी बड़ी मशीनों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इसके बाद ये कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों को इस दौरान स्थानीय लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन बड़ी-बड़ी मशीनें लगाकर भवन को गिरा रहा है। इससे उनके घरों को भी नुकसान पहुंच रहा है और अधिकारियों के पास किसी तरह का नोटिस भी नहीं है। विरोध को देखते हुई भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अनिल कुमार
लोगों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग जाम 

उधर, प्रशासन की इस कार्रवाई से व्यापार मंडल में भी रोष है। कार्रवाई के विरोध में शहर के बाजार को बंद रखने का आह्वान किया गया है। स्थानीय लोग, व्यापारी वर्ग और कई राजनीतिक पार्टी के नेता धरने पर बैठ गए हैं और इस कार्रवाई का विरोध जताया है। इसके बाद लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ रुख किया। जम्मू-पठानकोट राजमार्ग को जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

बनने के दौरान  क्यों नहीं हुई कार्रवाई 

लोगों का कहना है कि शॉपिंग मॉल शहर के बीचो बीच प्रशासनिक अधिकारियों के नजरों के सामने तैयार हुआ है। तो ऐसे में इसके बनने के दौरान कार्रवाई क्यों नहीं की गई और उन अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, जिन्होंने इस भवन को बनाने के लिए अनुमति दी है। इसके बारे में भी जनता को बताया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कठुआ में कई बाजार दुकानें बंद - फोटो : अनिल कुमार
जल्द होने वाला था उद्घाटन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इस शॉपिंग मॉल का उद्घाटन होना था, लेकिन इससे पहले ही इसे सोमवार तक के लिए प्रशासन ने बंद करवा दिया था। जिला उपायुक्त के निर्देश के बाद मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में इमारत की तालाबंदी की गई। नगर परिषद को ट्रिब्यूनल कोर्ट की ओर से मिले निर्देश के बाद यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

दो चरणों में रिहायशी इमारत के लिए पास हुआ नक्शा
 
इसमें नगर परिषद का अब दावा रहा कि इमारत का नक्शा दो चरणों में रिहायशी इमारत के लिए पास किया गया, जबकि इसे व्यावसायिक तैयार कर दिया गया। यहां तक कि यह भी दावा किया गया है कि इमारत का चौथा फ्लोर अवैध है। जिसे लेकर नगर परिषद ने मालिक को नोटिस जारी किया गया है। इसका निर्माण 2018-19 और 2020-21 में हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें