फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आपदा प्रबंधन और राहत पुनर्वास का प्रशिक्षण

Fri, 19 Sep 2025 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला कठुआ के लिए वीरवार को आपदा प्रबंधन, राहत एवं पुनर्वास विभाग ने घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (इन्सिडेंट रिस्पांस सिस्टम) पर वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को आपदा प्रबंधन के लिए आईआरएस की संरचित रूपरेखा से अवगत कराना था। ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह ने आईआरएस की अवधारणा, उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने संकट की स्थिति में स्पष्ट कमांड चेन, भूमिकाओं की स्पष्टता और संसाधनों के कुशल उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को प्राकृतिक व मानवजनित आपदाओं से निपटने में आईआरएस की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
डीसी राजेश शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला स्तर पर तैयारियों को मजबूत करने और अधिकारियों की क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में लागू करें।
विज्ञापन

इस सत्र में सीईओ डीडीएमए विश्वजीत सिंह, एसीआर विश्व प्रताप सिंह सहित एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, विद्युत विभाग, सूचना विभाग के अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें