फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रेड रिबन क्विज में रामेष्ट ट्विंकलिंग स्टार पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली ने मारी बाजी

Fri, 19 Sep 2025 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के बसोहली मुख्यालय में रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। इसमें 19 स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आठ स्कूलों जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। रामेष्ट ट्विंकलिंग स्टार पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली ने प्रथम, ब्रह्म ऋषि बावरा अनंत विद्या पीठ हाईस्कूल महानपुर ने द्वितीय और मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बीके पाठक ने विजेताओं को बधाई दी और छात्रों की भागीदारी की भावना की प्रशंसा की। उन्होंने प्रतिभागियों को भविष्य में सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें