फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पृथीचक में प्रशासन ने जमींदोज किए दो मकान

Fri, 25 Jul 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
पृथीचक गांव में मकान गिराती जेसीब। संवाद
विज्ञापन
चक दराब खां पंचायत के गांव पृथीचक में भारी पुलिस दल-बल के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम
विज्ञापन

आठ घंटे तक चली कार्रवाई डेढ़ घंटे माैके पर माैजूद रहे डीसी डाॅ. राकेश मिन्हास
कठुआ। जिला प्रशासन ने मुख्यालय के पृथीचक गांव में दो मकानों को जमींदोज कर दिया। अधिकारियों के अनुसार इनमें से एक मकान के मालिक और परिवार के सदस्यों पर नशा तस्करी के कई मामले दर्ज थे। वहीं दूसरा मकान उसके भाई का था जिसे भी प्रशासन ने मिट्टी में मिला दिया। वीरवार सुबह शहर के साथ लगने वाली चक दराब खां पंचायत के गांव पृथीचक में भारी पुलिस दलबल के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम ने स्थानीय निवासी रूपेश कुमार उर्फ बॉबी पुत्र कपूर चंद के दो मंजिला मकान गिरा दिया। जेसीबी से शुरू की गई कार्रवाई अभी आधा घंटा चलने के बाद डीसी डॉ. राकेश मिन्हास पहुंचे।
उन्होंने पूरी कार्रवाई को जल्द खत्म करने के लिए बड़ी पोकलेन मंगाने का आदेश दिया। नई मशीन बनाने के लिए अभी कार्रवाई शुरू हुई थी कि थोड़ी देर में रूपेश के भाई बादल का साथ लगने वाला आलीशान मकान भी तोड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसके बाद दोनों ही मकानों को जमींदोज करने के लिए एक साथ कार्रवाई शुरू हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान करीब डेढ़ घंटा डीसी वहीं मौजूद रहे और कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाने के बाद मशीनों को बंद करने के निर्देश दिए। आठ घंटे चली कार्रवाई के बाद शाम सात बजे दोनों मकान ईंट और बजरी के ढेर में तब्दील हो गए।
प्रशासन की अचानक कार्रवाई से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इस दौरान हालांकि प्रशासन को किसी भी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। दिन भर चली कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान कार्रवाई स्थल के साथ लगने वाले सरकारी स्कूल में भी समय से पहले छुट्टी कर दी गई। जानकारी के अनुसार कार्रवाई का मकसद रूपेश के परिवार पर 10 मामलों में संलिप्त होना बताया जा रहा है जबकि उसके भाई के मकान को गिराने पर प्रशासन ने अपनी स्थिति साफ नहीं की है। कार्रवाई के दौरान एडीसी विश्वजीत सिंह, तहसीलदार कठुआ विक्रम कुमार, कठुआ थाना प्रभारी संजीब चिब, सहायक कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग अविनाश गुप्ता और सहायक कार्यकारी अभियंता बिजली विभाग सुनील कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें