कठुआ में तीन युवकों की हत्या के पीछे गहरी साजिश की संभावना जताई गई है, जिसका उद्देश्य समुदायों के बीच शांति और भाईचारे को नुकसान पहुंचाना था। चैंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों ने इस घटना की निंदा करते हुए धर्मनिरपेक्षता की रक्षा का संकल्प लिया।
चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें कठुआ के गांव में तीन युवकों की बीते दिनों हत्या की घटना की निंदा की गई।अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि इस घटना के पीछे गहरी साजिश से इन्कार नहीं किया जा सकता। उनका कहना था कि तीनों युवक एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए गए थे वहीं से लापता हो गए।
विज्ञापन
उनके शव बाद में ईश्ज्ञू नाला से बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे विभिन्न समुदायों के बीच शांति,सौहार्द व भाईचारे को खत्म करने की साजिश है। विश्वास जताया कि केंद्र शासित प्रदेश के लोग इन नापाक इरादों का विरोध करते हुए धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों का कायम रखेंगे। बैठक में अनिल गुप्ता, राजीव गुप्ता,मनीष गुप्ता,राजेश गुप्ता आदि मौजूद थे।