हीरानगर। पथवाल में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह में रविवार को बड़ी संख्या में लोग लोग पहुंचे।
कथावाचक रोशन लाल शास्त्री ने अपने प्रवचनों में कहा भागवत कथा को सुनकर इसे अपने जीवन में अपनाने से हर विपदा से लड़कर उभरने की ताकत मिलती है। इस कथा से हमें अपने धर्म का पालन हर हाल में करने की शिक्षा मिलती है। हमें सदैव अपने धर्म का पालन करना चाहिए। हिंदू धर्म विश्व के सब धर्मों से बड़ा है इसलिए हमें अपने धर्म की रक्षा करने के लिए हमेशा तैयार रहना है।
भगवान श्री राम, श्री कृष्णा ने भी धर्म की स्थापना के लिए धरती पर अवतार लिए। उन्होंने कहा अब देखने को मिलता है कुछ लोग अपने धर्म से दूर हो रहे हैं और अलग-अलग पंथों से जुड़ रहे हैं, जोकि सनातन धर्म के विरुद्ध है। धर्म की रक्षा वही कर सकते हैं जिन्हें धर्म का ज्ञान हो और यह ज्ञान इसी तरह के धार्मिक कार्यक्रमों में मिलता है। इसलिए इस तरह के कार्यक्रम में आकर कथा को ध्यान से सुने और उसे जीवन में अपनाने का काम करें। इस कथा में बताए हुए रास्ते पर जिस दिन आप चलना शुरू हो जाएंगे कोई भी ताकत आपकी सफलता के आड़े नहीं आ सकती और परिवार में भी सुख शांति बनी रहेगी।