फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: घर में युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। कस्बे के वार्ड नंबर 11 में एक युवती का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव के पास एक नोट भी बरामद हुआ है जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन

घटना रविवार देर शाम की है। मृतका के परिजन किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। वापस लौटे तो देखा कि कमरे की खिड़की के ग्रिल से बेटी के शव लटक रहा है। इसके बाद बाद घर में चीख पुकार मच गई। मोहल्ले के लोगों की मदद से युवती को पुलिस ने अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवती वंदना शर्मा निवासी वार्ड 11 हीरानगर को मृत लाया घोषित कर दिया। हीरानगर थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि युवती के शव के पास से एक नोट भी बरामद हुआ है जिसकी जांच जारी है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें