फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छात्रा रम्मी शर्मा और चाहत शर्मा को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। असम की राजधानी गुवाहाटी में 49वां राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रस्तुति -2022 में हाईस्कूल परंगोली के विद्यार्थियों द्वारा सोलर ट्रैकर मॉडल को पेश कर जिले का नाम ऊंचा किए जाने पर गांव में खुशी का वातावरण है। छात्रा रम्मी शर्मा और चाहत शर्मा के साथ उनके एस्कार्ट टीचर मुनीष मलगोत्रा को पंचायत प्रतिनिधियों ने जेडईओ राम लाल और स्कूल के मुख्य अध्यापक रणधीर सिंह की उपस्थिति में सम्मानित किया।
विज्ञापन

पंचायत सदस्यों ने राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में ‘सोलर ट्रैकर’ थीम के तहत जम्मू-कश्मीर यूटी का प्रतिनिधित्व करने और उनके आइडिया को इसरो को भेजे जाने पर अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के दौरान स्कूल की दो छात्राओं द्वारा अपने शिक्षक के सहयोग से ऐसा नवाचार सामने लाया जाना सराहनीय है। उन्होंने दोनों छात्राओं के साथ एस्कॉर्ट टीचर को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें