फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अब हमें और आश्वासन नहीं हमारा हक चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। जब भी अपने हक के लिए संघर्ष करते हैं तो सरकार महीने दो महीने का समय मांगती है। आठ सालों से यही चलाता आ हैं, लेकिन अब अपना हक लिए बिना हम पीछे नहीं हटेंगे। अब हमें और आश्वासन नहीं बल्कि हमें हमारा हक चाहिए। यह कहना था नगर पालिका समिति कार्यालय परिसर में शनिवार को चौथे दिन भी काम छोड़ हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों का।
विज्ञापन

हड़ताल पर बैठे स्थानीय सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता मंगलदास ने कहा कि अब हम सरकार के झूठे झांसे में नहीं आएंगे, मांगे पूरी होने पर ही कस्बे में सफाई का काम शुरू करेंगे। करीब आठ वर्षों से हमें सरकार की ओर से झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। जैसे ही हम संघर्ष शुरू करते हैं सरकार कुछ महीनों का वक्त मांगती है, हम सहयोग करते हुए अपना संघर्ष खत्म करते हैं। लेकिन संघर्ष खत्म करने के बाद सरकार अपना वादा भूल जाती है। यह हमारे साथ एक बार नहीं बार-बार हुआ है, इसलिए अब अपने हक के लिए हम पीछे नहीं हटेंगे। कस्बे में बढ़ती गंदगी पर उन्होंने कहा हम भी समझते हैं कि लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन हम लोगों से अपील करते हैं कि वह भी हमारी परेशानी को समझें और संघर्ष मजबूत करने में हमारा सहयोग करें, ताकि सरकार पर दबाव बन सके। वहीं हड़ताल के चलते कस्बे में जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आने लगे हैं। गलियों और सड़कों पर उठान न होने से कूड़ा बिखर गया है। ऐसे में लोगों को गंदगी और उठ रही दुर्गंध से परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें