फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तेज रफ्तार ट्रक ने 19 भेड़ों को कुचल डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। महानपुर से दो किलोमीटर दूर पेडू नाले के पास सड़क पर मंगलवार देर रात को एक अज्ञात ट्रक ने 43 भेड़, बकरियों को रौंद दिया। इस हादसे में 19 भेड़, बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 भेड़, बकरियां घायल हैं। इतना ही नहीं भेड़, बकरियों के साथ तीन लोग बाल-बाल बचे। इस हादसे के बाद नाराज पशुपालकों ने कठुआ-महानपुर सड़क बंद कर रोष जताया। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और स्थानीय सरपंच सोनू गुप्ता पहुंचे और आश्वासन देकर मार्ग को खुलवाया।
विज्ञापन

देर रात मंगलवार को हुई घटना के बारे में भेड़, बकरियों के मालिक भूषण कुमार पुत्र रुमाल सिंह निवासी बरमौता - बनी ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 12 बजे कठुआ की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उनकी 19 भेड़ बकरियों को कुचल दिया और बाकी 24 भेड,़ बकरियों को घायल कर गया। इतना ही नहीं ट्रक चालक ने उन पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। इसी तरह दूसरे मालिक कृष्ण कुमार पुत्र दीवान चंद निवासी चोचलीं ने कहा कि उनका बहुत नुकसान हुआ है। इसी कारोबार से वह परिवार का पालन पोषण करते आ रहे हैं। ऐसे में इस नुकसान से उनकी कमर टूट गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ट्रक चालक को जल्द पकड़ा जाए और उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंचे स्थानीय सरपंच सोनू गुप्ता ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वह उनकी सहायता करें ताकि पीड़ित अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। दूसरी ओर मौके पर पहुंची पुलिस ने भेड़ पालन विभाग, मेडिकल टीम को बुलाया और भेड़, बकरियों की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट बनाने के लिए कहा। इस मौके पर पटवारी भी पहुंचा ताकि नुकसान का जायजा लिया जा सके। भेड़ पालन विभाग के डॉक्टर वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर 19 भेड़, बकरियां मर चुकी थी और 24 भेड़, बकरियां जख्मी हुई थी, जिनका इलाज मौके पर किया गया और उनमें से कुछ की हालत बहुत गंभीर थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट बुधवार को तहसीलदार को सौंप दी गई है। स्थानीय पुलिस द्वारा आश्वासन देने पर यातायात सुबह लगभग 4 बजे बहाल कर दिया गया। जबकि पुलिस अज्ञात गाड़ी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें